नई Kia Seltos 2025 की पूरी कीमत लिस्ट आई सामने, कौन-सा वेरिएंट है आपके लिए सही?

Kia Seltos

अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे है और Kia Seltos आपकी लिस्ट में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. All-New Kia Seltos अब दूसरी पीढ़ी में आ चुकी है और कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतें आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. नई डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और पहले से भरोसेमंद इंजन ऑप्शन के साथ Seltos एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन असली सवाल यही है कि कौन-सा वेरिएंट और इंजन आपके बजट और जरूरत के हिसाब से फिट बैठेगा?

कीमत और वेरिएंट डिटेल्स

नई Kia Seltos को कुल 10 ट्रिम लेवल में पेश किया गया है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है. बेस HTE वेरिएंट सबसे किफायती है जबकि GTX और X-Line जैसे टॉप वेरिएंट्स प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करते है. खास बात यह है कि HTK (O) वेरिएंट सबसे ज्यादा फ्लेक्सिबल बनकर सामने आया है जिसमें तीनों इंजन और सभी ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते है.

also read :- ₹90,000 में Maruti Baleno Hybrid घर लाएं.. 34KM/L माइलेज के साथ बजट कारों की नींद उड़ाने आई नई टेक्नोलॉजी

इंजन और स्पेसिफिकेशन

नई Seltos में तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं. 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT के साथ लिया जा सकता है. 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 PS और 253 Nm का आउटपुट देता है, जो 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन में उपलब्ध है. वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ खरीदा जा सकता है.

वेरिएंट के हिसाब से इंजन ऑप्शन

बेस HTE वेरिएंट में केवल पेट्रोल मैनुअल और डीजल मैनुअल का विकल्प मिलता है. जैसे-जैसे आप HTE (O) और HTK की तरफ बढ़ते है वैसे-वैसे CVT, iMT और डीजल ऑटोमैटिक जैसे ऑप्शन जुड़ते जाते हैं. HTX और HTX (A) मिड-स्पेक खरीदारों के लिए संतुलित चॉइस बनते है जबकि GTX और X-Line वेरिएंट पूरी तरह ऑटोमैटिक ड्राइव पसंद करने वालों के लिए बनाए गए है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top