मात्र ₹11,650 में Tata Nexon CNG को ले जाए घर.. 9 प्रतिशत ब्याज दर के साथ जानिए पूरी EMI और फाइनेंस डिटेल्स

Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG भारत में किफायती और भरोसेमंद कारों की बात हो और Tata Motors का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता. टाटा नेक्सॉन लंबे समय से कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लोगों की पसंद बनी हुई है. अब CNG विकल्प के साथ यह गाड़ी उन ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक हो गई है जो कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर माइलेज चाहते है. अगर आप Tata Nexon CNG खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सिर्फ ₹2 लाख की डाउन पेमेंट देकर इसे घर लाना चाहते है तो इस खबर में आपको EMI, लोन और कुल खर्च की पूरी और आसान जानकारी मिलेगी.

Tata Nexon CNG की कीमत और ऑन रोड पेमेंट

Tata Motors की ओर से Nexon को पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों विकल्पों में पेश किया जाता है. Tata Nexon CNG का Smart वेरिएंट इस समय सबसे किफायती CNG ऑप्शन माना जाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹8.23 लाख है. अगर दिल्ली में इस कार को खरीदा जाए तो RTO टैक्स लगभग ₹58 हजार और इंश्योरेंस करीब ₹43 हजार तक आ सकता है. इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद Tata Nexon CNG की ऑन रोड कीमत लगभग ₹9.24 लाख के आसपास बैठती है.

₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद EMI

अगर आप Tata Nexon CNG को फाइनेंस पर खरीदते हैं और ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको लगभग ₹7.24 लाख का कार लोन लेना होगा. आमतौर पर बैंक एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर ही लोन ऑफर करते है. यदि बैंक आपको 9 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर 7 साल यानी 84 महीने के लिए यह लोन देता है, तो आपकी मासिक EMI करीब ₹11,650 बनेगी. इस EMI के साथ आप आसानी से अपनी Nexon CNG को घर ला सकते है और बजट पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा.

7 साल में कार कितनी महंगी पड़ेगी

जब आप ₹7.24 लाख का कार लोन 9 प्रतिशत ब्याज दर पर 7 साल के लिए लेते हैं, तो आपको कुल मिलाकर लगभग ₹2.54 लाख सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाने होंगे. यानी 7 साल में आप EMI के तौर पर करीब ₹9.78 लाख का भुगतान करेंगे. अगर इसमें डाउन पेमेंट और ऑन रोड खर्च जोड़ दिया जाए तो Tata Nexon CNG की कुल कीमत लगभग ₹11.78 लाख के आसपास पहुंच जाती है. यह कीमत CNG SUV सेगमेंट में इसे एक संतुलित और वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनाती है.

Tata Nexon CNG का मुकाबला

Tata Nexon को Sub 4 Meter Compact SUV सेगमेंट में पेश किया गया है. बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros और Skoda Kylaq जैसी पॉपुलर SUVs से होता है. हालांकि CNG ऑप्शन के साथ Nexon उन ग्राहकों को खासतौर पर आकर्षित करती है जो कम ईंधन खर्च, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद ब्रांड चाहते है.

Also Read :- ₹0 डाउन पेमेंट के साथ KTM Electric Cycle को बनाए अपना, 120km रेंज और 90km स्पीड से जलाये अपने दोस्तो को

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top