Tata Sierra 29.9 KMPL.. क्या सच में देती है इतनी माइलेज, जानिए पूरी हकीकत

Tata Sierra

Tata Sierra के लॉन्च के बाद से इसकी माइलेज को लेकर खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह SUV एक लीटर पेट्रोल में 29.9 किलोमीटर तक चली है. यह आंकड़ा इतना बड़ा है कि हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या यह माइलेज असल सड़कों पर भी मिल सकती है या फिर यह सिर्फ रिकॉर्ड तक ही सीमित है. यही जानने के लिए इसका फैक्ट चेक जरूरी हो जाता है.

माइलेज टेस्ट कैसे हुआ?

Tata Sierra को इंदौर के पास NATRAX ट्रैक पर करीब 12 घंटे लगातार चलाया गया. टेस्ट के दौरान गाड़ी को लगभग 800 किलोमीटर तक बिना रुके चलाया गया और स्पीड 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रखी गई. ऐसे माहौल में ट्रैफिक नहीं था, न ही कहीं मोड़ थे और इंजन भी लो RPM पर चल रहा था. इसी वजह से SUV ने 29.9 KMPL का रिकॉर्ड बनाया. यह रिकॉर्ड अब Limca Book Of Records में दर्ज हो चुका है.

कितनी माइलेज

टेस्ट वाली माइलेज सुनने में भले जबरदस्त लगती हो लेकिन रियल लाइफ में हालात पूरी तरह अलग होते हैं. यहां ट्रैफिक, बार-बार ब्रेक, मोड़, चढ़ाई, ढलान और अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल माइलेज पर सीधा असर डालते हैं. ऐसे में Tata Sierra से आमतौर पर 18 से 20 KMPL तक की माइलेज मिलने की उम्मीद की जा सकती है. अभी कंपनी ने आधिकारिक माइलेज जारी नहीं की है, इसलिए अंतिम आंकड़ा लॉन्च के बाद ही सामने आएगा.

Tata Sierra इंजन और परफॉर्मेंस

Tata Sierra को जिस इंजन के साथ टेस्ट किया गया वह 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है. यह 160 PS की पावर और 255 Nm का टॉर्क देता है. इंजन मजबूत है और लंबी ड्राइव पर स्मूथ परफॉर्मेंस देता है. यही वजह है कि नियंत्रित परिस्थितियों में यह बेहतरीन माइलेज निकाल पाया.

also read :- 220Km की रेंज के साथ में Patanjali Electric Cycle हुई लांच, क्लासिक लुक के साथ माच रही है तबाही

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top