भारतीय बाइक प्रेमियों के लिए Yamaha RX100 सिर्फ एक दोपहिया वाहन नहीं, बल्कि यादों और जुनून का नाम है. अब सालों के इंतज़ार के बाद Yamaha RX100 2026 के रूप में एक नए अवतार में वापसी कर रही है. यह बाइक पुराने RX100 के क्लासिक अंदाज़ को बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक और दमदार इंजन के साथ पेश की गई है. नई RX100 उन लोगों के लिए खास है जो रेट्रो लुक पसंद करते हैं लेकिन आज के समय के हिसाब से परफॉर्मेंस और सेफ्टी भी चाहते हैं.
Yamaha RX100 क्लासिक डिज़ाइन
Yamaha RX100 2025 का डिज़ाइन पहली नज़र में ही पुरानी RX100 की याद दिलाता है. गोल हेडलाइट, सीधी और सादी सीट, कॉम्पैक्ट बॉडी और सिंपल फ्यूल टैंक इसे एक क्लासिक मोटरसाइकिल का लुक देते हैं. कंपनी ने जानबूझकर इसके मूल डिज़ाइन में ज़्यादा छेड़छाड़ नहीं की है. इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइट्स, बेहतर पेंट फिनिश और प्रीमियम क्रोम एलिमेंट्स जोड़े गए है.
इंजन के साथ दमदार परफॉर्मेंस
नई RX100 में 200cc का फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो मौजूदा उत्सर्जन नियमों के अनुसार तैयार किया गया है. यह इंजन स्मूद परफॉर्मेंस देता है और मिड-रेंज पावर पर खास ध्यान दिया गया है. शहर की ट्रैफिक में यह बाइक आराम से चलती है और ओवरटेक करते समय भी अच्छा रिस्पॉन्स देती है.
अनुभव और कंट्रोल
Yamaha RX100 हमेशा से अपनी बेहतरीन हैंडलिंग के लिए जानी जाती रही है और 2025 मॉडल भी इस पहचान को आगे बढ़ाता है. इसका हल्का वजन और कॉम्पैक्ट साइज इसे ट्रैफिक में बेहद आरामदायक बनाता है. सस्पेंशन सिस्टम भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिससे खराब रास्तों पर भी सवारी स्मूद रहती है.
फीचर्स और माइलेज
RX100 2025 दिखने में भले ही सिंपल हो लेकिन इसमें ज़रूरी सभी आधुनिक फीचर्स मौजूद है. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से स्पीड, फ्यूल लेवल और ट्रिप की जानकारी आसानी से मिल जाती है. एलईडी हेडलाइट और टेललाइट रात में बेहतर रोशनी देती है. माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 40 से 45 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है जो इस सेगमेंट की बाइक के हिसाब से अच्छा माना जा रहा है.
कीमत और लॉन्च
Yamaha RX100 2025 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.40 लाख से 1.55 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इसे 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. ब्रांड वैल्यू, रेट्रो अपील और नए इंजन को देखते हुए यह कीमत कई ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है.
Also read :-



